रेलवे प्रकरण मामले दिल्ली से हल्द्वानी पंहुचा जमीयत ए उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल…
जमीयत ए उलेमा हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर एसडीएम हल्द्वानी को सौपा ज्ञापन….


हल्द्वानी–हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र की 78 एकड़ जमीन पर बने हज़ारों घरों को नैनीताल हाईकोर्ट अवैध ने मानते हुए, 20 दिसंबर को हज़ारों घरों को हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन हज़ारों घरों को हटाने को लेकर कार्येवाही कर रहा है,
जिसको लेकर बुधवार को जमीयत ए उलेमा हिंद का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी पहुंचा जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह को देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का आवेदन भी किया ।
जमीयत ए उलेमा हिंद के मौलाना सैयद मोहम्मद कअब और जिलाध्यक्ष मौलाना मुकीम का कहना है कि यहां की आवाम हाईकोर्ट के आदेश के बाद काफी परेशान है, हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के पास पुख्ता सबूत है।

Skip to content











