रुद्रपुर-विधायक अरविन्द पांडेय ने जिस दिन गदरपुर बाइपास खुलवाया उसी दिन सड़क हादसे में वहां युवक की मृत्यु हो गई थी। इस पर अगले दिन ही उस बायपास को बंद करा दिया गया। गदरपुर बाइसपास के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व इसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद पांडेय नहीं दिखे।
इसे लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। यह चर्चा है कि इससे भाजपा की अंदरूनी कलह सतह सामने आ गई है। जबकि अगले साल निकायों का चुनाव होना है। यह भी चर्चा रही कि कुछ दिन पहले विधायक पांडेय ने जिस दिन गदरपुर बाइपास खुलवाया, उसी दिन सड़क हादसे में वहां युवक की मृत्यु हो गई थी। इस पर अगले दिन उसे बंद करा दिया गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी मंत्री से लोकार्पण कराया जाना था,


मगर विधायक पांडेय अपने स्तर से ही इसे पहले खुलवा दिया।अजय तिवारी को लेकर भी लगे कयास यह भी चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव में किच्छा से भाजपा से बागी होकर अजय तिवारी ने चुनाव लड़ा था, जिसे विधायक पांडेय चुनाव में नहीं बैठा सके थे। वह चाहते तो तिवारी पर दबाव बना सकते थे। मुमकिन है कि इसे लेकर भी विधायक को न बुलाया गया हो।
अगले साल निकायों के चुनाव में भाजपा पर क्या असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा। विधायक बोले- मुझे कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी इस मामले में गदरपुर विधायक अरविंद पांंडेय ने कहा कि कि गदरपुर बाइपास का ट्रायल लोकार्पण की जानकारी उन्हें नहीं थी, न ही उन्हें बुलाया गया था। उन्हें यह जानकारी इंटरनेट मीडिया से मिली है।

Skip to content











