पूर्व आईएफएस की तबियत बिगड़ी, हल्द्वानी जेल में थे बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी –वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आई एफ एस अधिकारी किशन चंद की हल्द्वानी जेल में तबीयत खराब होने पर ऋषिकेश एम्स को भेजा गया है बताया जा रहा है

कि किशनचंद हृदय रोग से पीड़ित है। किशन चंद का एम्स में हृदय रोग का ऑपरेशन होना है। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जेल को अवगत कराया है।

हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि किशन चंद ने कोर्ट से अपने इलाज के लिए न्यायालय से गुहार लगाई थी जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद हल्द्वानी के 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जहां डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच के दौरान पाया गया कि किशनचंद हृदय गति बीमारी से ग्रसित है स्थिति गंभीर पाए जाने पर उनको ऋषिकेश एम्स को भेजा है

और पढ़ें

error: Content is protected !!