Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आज हल्द्वानी में हुआ 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी में इन दिनों हरिशरण जन संस्था द्वारा हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है इसी के तहत आज कार्यक्रम के अंतिम दिन हरिशरण जन संस्था द्वारा 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया जहां कन्याओं की शादी के साथ-साथ उनके गृहस्ती का सामान भी उनको दिया गया।

इस भव्य विवाह कार्यक्रम में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया सामूहिक विवाह समारोह में जोहार और शौका समाज के लोग कन्याओं के लिए बारात लेकर आये जबकि बंगाली और गोरखा समाज के लोग ने अपने रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया जिसके बाद पुरे विधि विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया।

हरिशरण जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास “भाई जी”ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर और दुल्हन पक्ष के लोग ने पहुंचकर शादी में शिरकत कि जहां सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराइ गई साथ ही सभी कन्याओं को उनके गृहस्ती का समान उपहार स्वरूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी समाज की भागीदारी रही जहां सभी ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार इस वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। पहली बार हल्द्वानी में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जहां 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!