Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लालकुआं में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है तो वही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश की लगभग सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज 19 नवंबर को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नैनीताल जनपद के पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व चेयरमैन लालकुआं रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी और कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने अपने संयुक्त बयानों में कहा कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है इसके अलावा बेरोजगारी आज अपनी चरम सीमा पर है और भ्रष्टाचार पर सरकार कोई लगाम नहीं लगा सकी है।वहीं अंकिता हत्याकांड में भी सरकार की विफलता किसी से छुपी नहीं है और आज भी अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है

इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय आह्वान पर विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है और इसी क्रम में लालकुआं विधानसभा में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है साथ ही जनता को भारत जोड़ो यात्रा के तहत जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है और  सरकार की विफलता भारत जोड़ो यात्रा के तहत जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वही हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई के सद्भाव के तहत सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का काम भारत जोड़ो यात्रा कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!