Breaking News

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन द्वारा निकाली गई शराब पीना बंद करो रैली….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जनपद मुजफ्फरनगर में कस्बा पुरकाजी में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन द्वारा निकाली गई शराब पीना बंद करो महिलाओं पर अत्याचार बंद करो जागरूकता रैली। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन द्वारा यह रैली कस्बा पुरकाजी के रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई और मुख्य चौराहों से होते हुए वापस रोडवेज बस स्टैंड पर समापत हुई।

 

आपको बता दें दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी का है जहां शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और वहां से हाथों में शराब पीना बंद करो महिलाओं पर अत्याचार बंद करो बैनर लेकर एक जागरूक रैली प्रारंभ की यह जागरूक रैली कस्बा पुरकाजी के मुख्य चौराहों से होते हुए थाना पुरकाजी के समीप पहुंची जहां पहुंचकर पुरकाजी पुलिस का राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया

 

 

 

वहां से जागरूक रैली वापस रोडवेज बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह शराब पीकर महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है हम उनकी आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और हम यह चाहते हैं कि सरकार द्वारा ऐसा कानून लाया जाए कि महिलाओं पर अत्याचार बंद किया जाए वही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी मामले पर भी कहां की जो भी अंकिता भंडारी के दोषी हैं उनको फांसी की सजा दी जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!