Breaking News

उधमसिंह नगर -एसएसपी महोदय ने दी साईं पब्लिक स्कूल काशीपुर में अध्ययनरत बच्चों को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर, डॉ मंजुनाथ टि सी महोदय द्वारा आज दिनांक- 21.09.2022 को साईं पब्लिक स्कूल काशीपुर में अध्ययनरत बच्चों को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- रोड सेफ्टी, ट्रैफिक मैनेजमेन्ट, यातायात नियमों की जानकारी, दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने, स्टन्ट ड्राइविंग आदि के सम्बन्ध में कानून की जानकारी तथा रोड साइन, रोड के प्रकार, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जो भी सवाल किये गये एसएसपी महोदय द्वारा उनका बखूबी उत्तर दिया गया। उक्त कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। उक्त कार्यक्रम में एसपी काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक यातायात काशीपुर, प्रभारी सीपीयू काशीपुर आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!