सितारगंज-सितारगंज क्षेत्र में शराब भट्ठियों पर उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह की गई छापेमारी,एक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा अवेध शराब व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व कसीदगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है
उक्त के क्रम में थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सितारगंज महोदय के दिशा निर्देशन में धाना क्षेत्र में अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की कसीदगी व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 05.09.2022 को उ0नि० कविन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी सरकडा कोतवाली सितारगंज द्वारा मय हमराही कर्मगणों के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर ग्राम गोविन्दपुर नदी के किनारे से अभियुक्त जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर


थाना सितारगंज उम्र 60 वर्ष को अवैध शराब की कसीदगी करते मय शराब बनाने के उपकरणों के गिरफ्तार किया गया व मौके पर अवैद कच्ची शराब कसीदगी हेतु तैयार लहन लगभग 500 लीटर को नष्ट किया गया तथा मौके पर अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र जरनैल सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर फरार होने में सफल रहा जिस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त जीत सिंह व फरार अभियुक्त दीवान सिंह के विरुद्ध थाना
हाजा पर FIR No 363/2022 धारा 60(2) EX Act पंजीकृत किया गया है तथा ग्राम गोविन्दपुर नदी किनारे दूसरी जगह पर छापेमारी करने पर अभियुक्त सुख्खा सिंह पुत्र मलकीत सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर धाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर अवैद कच्ची शराब कसीदगी करता देखा गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश देने पर उक्त व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।
मौके पर अवैश कच्ची शराब की कसीदगी हेतु चलाई गयी भट्टी को बुझाकर मौके से शराब बनाने के उपकरण कब्जे पुलिस लिये गये तथा मौके पर कच्ची शराब बनाने हेतु प्रयुक्त लहन लगभग 400 लीटर को नष्ट किया गया तथा बरामदा भट्टी को कब्जे पुलिस लेकर थाना दाखिल किया गया
जिस सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सुख्खा सिंह पुत्र मलकीत सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR No. 364/2022 धारा 60(2) EX ACT पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जीत सिंह उपरोक्त को मय बरामदा कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। तथा फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज उम्र 60 वर्ष
फरार अभियुक्त
1- दीवान सिंह पुत्र जरनैल सिंह नि. ग्राम गोविन्दपुर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर
2.सुख्खा सिंह पुत्र मलकित सिंह निवासी ग्राम गोविन्दपुर कोतवाली सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर ।
बरामदगा माल व बरामदगी
2भट्टीयों (उपकरणों) का विवरण अलग-अलग अभियोगो से सम्बन्धित
04 अदद ड्रम, 04 पाइप प्लास्टिक, 04 पाईप एल्युमिनियम 02 प्लास्टिक की बाल्टी, शराब एक रबड़ की ट्यूब में 55 लीटर कच्ची शराब व एक सफेद जरिकेन में 20 लीटर कच्ची शराब

Skip to content











