रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर उत्तराखंड सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ का 19 वां दिन भी गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रहा। श्रमिकों पर लगातार यूनियन छोड़ने का दवाब बनाना जारी है, संगठन के सदस्यों का मानसिक उत्पीड़न के साथ साथ डराना धमकाना और श्रम कानूनों का खुला उलंघन किया जा रहा जिसमें श्रम विभाग मौन बना हुआ है। शासन प्रशासन को श्रमिको की कोई सुध नहीं है
प्रबन्धन के साथ मिल जुल कर श्रमिकों को प्रताड़ित करने का अथक प्रयास करना जारी है। संगठन की मांगों का समाधान न होने तक श्रमिक संगठन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर उपस्थित मनोहर सिंह, हरीश चन्द्र सिंह,मातवर, रवीन्द्र,प्रदीप, संतोष, बलवन्त, नरेन्द्र, देवेन्द्र, राजेश, विरेन्द्र, नवीन, धन सिंह, हरीश, विनोद,बसन्त व बलदेव कुनियाल आदि साथी मौजूद रहे।



Skip to content











