Breaking News

राम नवमी पर शहर में निकाली गई भगवा रैली, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधायक शिव अरोरा,मेयर रामपाल सिंह, सहित दर्जनों लोगों ने बाइक रैली में किया प्रतिभाग

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नवरात्रि की नवमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने रुद्रपुर में भगवा रैली निकाली।यह रैली टाजिट कैम्प से शुरू की गई।भगवा रैली रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए डीडी चौक, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी,भगत सिंह चौक, नैनीताल रोड, गांधी पार्क, से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई।इस दौरान पूरा रुद्रपुर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रैली में अधिकतर युवाओं ने हिस्सा लिया।

 

रैली के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई।जगह जगह भारी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। दर्जनों युवाओं ने इस अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया।इस दौरान भाजपा विधायक शिव अरोरा ने सभी श्रद्धालुओं को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वही मेयर रामपाल सिंह ने भी देश वासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस दौरान बाइक रैली में उमड़ी भीड़ ने पूरे शहर को भगवा रंग में सराबोर कर दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!