गीत संगीत की दीवानगी ने बना दिया अनोखा ही दीवाना,,,घर को बना दिया गिटार हाउस,,, लोगों में आकर्षण का केंद्र|

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता) संगीत के दुनिया भर में एक से एक दीवाने है मगर हरिद्वार निवासी एक संगीत प्रेमी कलाकार ने आपने घर को ही गिटार हॉउस बना दिया इस युवक ने अपने घर के बाहर के हिस्से पर एक विशाल गिटार बनवाया है जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यह युवक गिटार का जबरदस्त प्रेमी है घर के बाहर ही नही घर के भीतर का लुक भी संगीत की दुनिया ही नजर आता है उसके पास हर तरह का गिटार तो है ही बल्कि उसके पास पियाओ, ड्रम, आदि सहित हर तरह का आधुनिक वाद्य यंत्र भी है हरिद्वार निवासी राहुल अरोड़ा नाम का यह युवक आज गीत संगीत सीखने वाले गरीब बच्चों के लिए भी मुफ्त में संगीत सीखाता है इस युवक के संगीत को लेकर इस अनोखे दीवानेपन और उसके गिटार हाउस को लेकर लोगों में चर्चा खूब है आखिर क्यों बन गए राहुल अरोड़ा गीत संगीत के अनोखे दीवाने देखे हमारी इस खास रिपोर्ट में गीत संगीत का हर कोई दीवाना होता है क्योंकि जब गीत संगीत की मधुर धुन बजती है तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है मगर हरिद्वार के राहुल अरोड़ा इसके अनोखे ही दीवाने हैं और अपने घर को ही संगीत का रूप दे दिया जो आज हरिद्वार में चर्चा का विषय है राहुल अरोड़ा का कहना है कि मेरे पास कई गिटार है जिनको मैंने चुन चुन कर रखा है गिटार हाउस को बनाने का मेरा मकसद था कि हमारी आने वाली पीढ़ी को हर तरह का म्यूजिक के बारे में पता रहना चाहिए क्योंकि मुंबई संगीत का हब है और वहां काफी अच्छे म्यूजिक सिखाने वाले होते हैं मगर छोटे शहरों में नहीं होते इसीलिए मेरे द्वारा जो भी बच्चा संगीत सीखने की इच्छा लेकर आता है उनको सिखाने का कार्य किया जाता है मैं कई तरह के आधुनिक वाद यंत्र बजा सकता हूं इनका कहना है कि गिटर हाउस काफी आकर्षण का केंद्र बन गया है देश के कई राज्यों से लोग इसे देखने भी आते हैं इस तरह का कार्य करके हमें अंदर से प्रेरणा मिलती है और नई पीढ़ी इस तरफ आकर्षित होती है क्योंकि अब उत्तराखंड का हुनर बड़े मंचो पर पहुंच रहा है पवनदीप इंडियन आइडल में धूम मचा रहे हैं उत्तराखंड में कई बच्चे अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं बस उनको प्रेरणा देने वाला चाहिए जरूरी नहीं है कि मुंबई जाकर ही कार्य किया जाए कार्य वो किया जाए कि मुंबई खुद यहां आए इनका कहना है कि देश का सबसे बड़ा महापर्व कुंभ शुरू होने वाला है और उसमें उत्तराखंड के हुनर को भी मौका मिलना चाहिए गिटार हाउस को देखकर हरिद्वार के बच्चे भी काफी आकर्षित हो रहे हैं और उनके अंदर गीत संगीत सीखने की ललक जाग रही है राहुल अरोड़ा से गीत संगीत सीखने वाले ऋषभ का कहना है कि मैं पापा के साथ यह घूमने आता था मैंने जब घर पर बना गिटार देखा तब मैं अपने पापा को लेकर इसे देखने आया और मुझे काफी अच्छा लगा और मुझे भी इसे सीखने की इच्छा हुई क्योंकि मैं म्यूजिशियन बनना चाहता था और एक टीचर से सीखता भी था मगर उनके द्वारा मुझे सिखाने की बजाय कहा गया कि मैं कभी सीख नहीं सकता और मुझे सिखाने से मना कर दिया तब मुझे राहुल सर ने संगीत सिखाया और मैंने उन्हीं टीचर के सामने दो महीने बाद स्टेज पर परफॉर्म दिया और उस वक्त मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ था स्थानीय लोग भी गिटार हाउस को देखकर काफी आकर्षित नजर आते हैं स्थानीय निवासी पंकज चौहान का कहना है कि जब इस गिटार हाउस को बनाने का कार्य चल रहा तभी लग रहा था कुछ अलग कार्य किया जा रहा है बनने के बाद यह हरिद्वार के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया इसका नाम गिटार हाउस रखा गया है और यह काफी खूबसूरत भी है राहुल अरोड़ा गीत संगीत के काफी माहिर है इसी कारण मैंने भी अपने बच्चे को गीत संगीत इन्हीं से सिखा रहा हूं छोटे-छोटे बच्चे इसे देखकर काफी आकर्षित होते हैं इससे उनके अंदर संगीत को सीखने की रूचि भी उत्पन्न होती है राहुल अरोड़ा उन बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो संगीत में कुछ करना चाहते है इनका कहना है कि हरिद्वार के बच्चों के लिए इसे बड़ा मंच कहीं नहीं हो सकता क्योंकि यह गरीब बच्चों को बिना पैसे लिए ही संगीत सिखाते हैं गीत संगीत की दीवानगी ने राहुल अरोड़ा को अलग ही दीवाना बना दिया आज राहुल अरोड़ा हरिद्वार के उन बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं जो गीत संगीत में कुछ मुकाम हासिल करना चाहते हैं उन गरीब बच्चों को राहुल अरोड़ा मुफ्त में संगीत भी सिखाते हैं राहुल अरोड़ा का सपना है हरिद्वार का टैलेंट मुंबई ना जाए बल्कि मुंबई को हरिद्वार लेकर आए इसके लिए वो बच्चों में जोश भरने का कार्य कर रहे हैं

और पढ़ें

error: Content is protected !!