सितारगंज-(एम् सलीम खान) एस ओ जी व पुलिस की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान करीब 44.559 किलोग्राम गांजे सहित कार सवार महिला व तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही एस ओ जी ने इन आरोपियों के पास गांजा बेचकर अर्जित किए रुपए 45200 भी बरामद किए हैं।
पुलिस मामले प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। रविवार की रात एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट सरकंडा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी के नेतृत्व में एस ओ जी व पुलिस ने सरकंडा सीमा के पास चैकिंग के दौरान यूपी नंबर एक कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कार टीम ने घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद रोक लिया।


कार में सवार गुरु प्रसाद मलदार निवासी चंदिया हजारा थाना शेरपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर,कार सवार विशालदास उर्फ भोला निवासी रविंद्र नगर वार्ड नंबर 37 श्मशान घाट के पास रुद्रपुर मूल निवासी चंदिया हजारा शेरपुर,आशा देवी निवासी ग्राम ओझनिया रम्पुरा पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी किच्छा रोड वार्ड नंबर 4 रुद्रपुर से पुलिस ने पूछताछ की।कार सवार सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दमनजोडी, उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गांजा भूपेंद्र उर्फ बेनू मंडल, रमेश साहनी निवासी भूरारानी रुद्रपुर में सप्लाई करवता है। रमेश के भाई राकेश साहनी उर्फ पेंटर निवासी भूरारानी व उसका भाई मुकेश साहनी गांजे की तस्करी में बराबर के साझेदार है।
पुलिस ने विशालदास, गुरु प्रसाद,आशा देवी, राकेश साहनी, मुकेश साहनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ की। करीब 83 पैकैट में बरामद गांजे की कीमत बाजार में चार लाख पचास हजार रुपए आंकी गई है।नशे के इस कारोबार में महिलाओं की भूमिका से पुलिस पुरी तरह सतर्क हो गई।
इससे पहले भी नशे के इस कारोबार में लिप्त कई महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। पुलिस टीम में सीओ ओमप्रकाश शर्मा,एस ओ जी प्रभारी कमलेश भट्ट,एस आई विकास चौधरी,एस आई जगदीश तिवारी, गणेश पांडे, भूपेंद्र रावत,प्रभात कुमार, ललित कुमार, प्रमोद कुमार,प्रभात चौधरी, राजेंद्र कश्यप, कंचन चौधरी, मनोज कुमार, पंकज विनवाल, भूपेंद्र आर्या, बलवंत मनराल शामिल थे।

Skip to content











