जसपुर-(एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में पत्नी और सांस के हत्यारे पति निखिल उर्फ सोनू ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देकर खुद को भी मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि जसपुर में अपनी पत्नी नीशू और सांस जयंती की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली।



इस जघन्य दोहरे हत्याकांड का आरोपी सोनू की मौत की खबर पर जसपुर पुलिस गाजियाबाद पहुंची। पुलिस के मुताबिक जसपुर के नत्था सिंह ठाकुर मंदिर निवासी निखिल उर्फ सोनू रविवार 27 फरवरी को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी अपनी धर्म पत्नी नीशू और सांस जयंती की हत्या कर भाग गया था।
पुलिस ने उसके खिलाफ नीशू के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मामले का आरोपी निखिल उर्फ सोनू ने कवि नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल और गाजियाबाद पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की पहचान सोनू के रूप में की।
उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने घटना की जानकारी जसपुर पुलिस को दी पुलिस ने यह सूचना सोनू की बहन को दी।

Skip to content











