व्यापारी के घर पर हमला पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नगर के 34 आर आर क्वार्टर निवासी जसवंत सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती देर रात करीब एक बजे वह व उनका परिवार अपने घर में सो रहे थे। वही अचानक कुछ लोगों ने घर में लगें चैनल गेट को खोलकर घर में घुसने का प्रयास किया। वही दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावरों ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी।

 

इसके बाद उन्होंने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवारों से हमला कर दिया। वही उन्होंने कार को बूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रपुर के रहने वाले मग्गू और आकाश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।‌

और पढ़ें

error: Content is protected !!