शहर की पाश कालौनी में देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे नकाबपोश बदमाश

 रूदपुर-(एम् सलीम खान) शहर की एक पाश कालौनी में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। वही नकाबपोश इन बदमाशों ने सोनू चीमा नामक एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

 

वही फायरिंग करने वाले बदमाश अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। दूसरे पक्ष ने उनकी स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर की मांडल कालोनी में देर शाम कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सोनू चीमा नामक युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

 

जिन्हें देख बदमाश भाग खड़े हुए। लेकिन जिस स्कूटी से वह आए थे वह मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित पक्ष ने उनकी स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वही इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अचानक हुई इस फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!