कालाढूंगी-(जुबेर आलम) अपने पंसदीदा प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह साढ़े सात बजे से वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंुचना शुरू हो गए थे, जिसके बाद मतदाताओं की लाइन लग गई। वहीं महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
कालाढूंगी क्षेत्रा में तो काफी अच्छा मतदान होने की खबर है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक मतदान का प्रतिशत काफी कम देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता काफी देरी से मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कुंआडांट, झलुवा झाला, चकलुवा आदि गांवों के मतदान केद्रों में मतदान में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला।



वहीं मतदान केंद्रों में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत भी पहुंचे और उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की। इधर, वोटरों ने मतदान केंद्रों में धीमी गति से हो रहे मतदान पर नाराजगी भी जाहिर की। फिलहाल कालाढूंगी विधानसभा सीट के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया चल रही थी।

Skip to content











