जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स को किया गया है तैनात-किशोर पंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथों पर व्यास्थाओ को भी परखा डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन वचनबद्ध है,

 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने भी बूथों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि की मतदान के दौरान कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आम जनता से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने कहा कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें,इस दौरान उनके साथ अन्य प्राशसनिक अधिकारी भी मौजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!