Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

शिव के लिए चुनौती बनें भाजपा के दो बागी नेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधायक ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता भी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

दो ने पार्टी के फैसले को किया स्वीकार

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) भारतीय जनता पार्टी में बगावती तेवर दिखाते हुए, रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है। विधायक ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है। वही टिकट न मिलने का दर्द जाहिर करते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मोदी मेरे नेता हैं।

भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा

लेकिन चुनाव निर्दलीय लड़ूंगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि कूटरचितो ने मेरा टिकट छीना है, लेकिन जनता मुझे ही अपना प्रतिनिधि चुनेगी। उन्होंने यह दावा करते हुए अपने निजी आवास पर समर्थकों के निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान किया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से इस्तीफा भेज दिया है। वही भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पार्टी स्थानीय नेताओं के षड्यंत्र को समझ नहीं पाई।

पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता

उन्होंने कहा कि दो बार विधायक होने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे अरसे तक इस सीट को भाजपा की झोली में बनाए रखा। वही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में रुद्रपुर से भाजपा के लिए रिकॉर्ड वोट उन्हीं की बदौलत हासिल हुए थे।निकाय चुनावों में सबसे अधिक पार्षदों और मेयर का चुनाव विजयी में उन्होंने अपना बड़ा योगदान दिया। पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाह उन्होंने बाखूबी किया।

भाजपा नेता विकास शर्मा

विधायक ने कहा कि उनके नेता पीएम मोदी है और रहेंगे, लेकिन वह इस बार निर्दलीय चुनाव लडेंगे। आडियो ने बिगड़ा विधायक ठुकराल का चुनावी समीकरण विधायक राजकुमार ठुकराल का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजकुमार ठुकराल का चुनावी समीकरण बिगड़ गया।यह आडियो उन पर भारी पड़ गया। जिसका खामियाजा ठुकराल को भुगतान पड़ा। भाजपा ने तीसरी चुनावी पारी में उन्हें चुनावी रण में उतरने का अवसर नहीं दिया।इस साल के चुनावों में भाजपा ने शिव अरोरा पर दांव लगाते हुए उन्हें टिकट दिया। भाजपा ने दूसरी सूची में अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया।

भाजपा सुरेश कोली

जिसके बाद भाजपा विधायक ठुकराल का पत्ता साफ कर दिया गया।शिव अरोरा का नाम सामने आने पर ठुकराल के समर्थकों में हड़कंप मच गया। वही शहर में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है,कि पार्टी हाईकमान का यह फैसला सटीक होगा,य पार्टी को नुकसान होगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने भी कडी नाराजगी व्यक्त की है। उत्तम दत्ता ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है।वह आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। पार्टी को मुझे टिकट देना चाहिए था। मुझे इस बात का बेहद सुख है, और मैं संगठन से हटकर निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। मैंने विधायक से भी समर्थन मांगा है, मैं चुनाव लड़ूंगा यह मेरा सौभाग्य है। इन्होने माना संगठन का फैसला रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा के दावेदारों की कतार लंबी थी। इस सीट से भाजपा नेता विकास शर्मा और सुरेश कोली ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन अंतिम समय में पार्टी हाईकमान ने यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नाम पर अपनी मोहर लगा दी। जिसके बाद विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने बगावत शुरू कर दी।

 

लेकिन भाजपा नेता विकास शर्मा और सुरेश कोली ने पार्टी के फैसले को सही ठहराया है। भाजपा नेता सुरेश कोली ने कहा पार्टी ने जिस भी उम्मीदवार को भी टिकट दिया है।उसे पूरा मेहनत से चुनाव लडयेगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वमान्य है। पार्टी अगर कुछ वापस लेती है तो कुछ बड़ा देती भी है।यह बात सभी को ध्यान में रखकर पार्टी हित में कार्य करना चाहिए। वही भाजपा नेता विकास शर्मा ने भी पार्टी हाईकमान के निर्णय को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने भी इस सीट से दावेदारी पेश की थी। लेकिन पार्टी का फैसला सर्वमान्य है।

 

हमें अब एकजुट होकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा को तीसरी बार बड़ी जीत दिलाने की दिशा में सभी मिलजुल कर काम करें। नाराज़ पार्टी नेताओं को शांत किया जाएगा-शिव अरोरा भाजपा के उम्मीदवार व पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नाराज़ पार्टी नेताओं को शांत कराया जाएगा। पार्टी के बड़े नेता नाराज पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सभी लोगों भाजपा के सच्चे सिपाही है। और सब मिलकर भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। भाजपा की जीत में सभी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!