Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आक्रोशित लोगों ने फूंका विधायक ठुकराल का पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर वायरल आडियो में अभद्र भाषा को लेकर भड़के लोग

जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक ठुकराल का फूंका पुतला

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल की अभद् टिप्पणी को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यहां आधा तोले से अधिक आक्रोशित लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। बंता दे कि इस समय सोशल मीडिया पर एक आडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल किसी मामले को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहें हैं।

 

इस आडियो में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल एक धर्म विशेष के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू धर्म से जुड़े दर्जनों लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ भारी गुस्से का इजहार किया है। वही उनकी अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोशित लोगों ने इसके विरोध में ठुकराल का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि कथित विधायक राजकुमार ठुकराल समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज का हितैषी कहने वाले विधायक ठुकराल खुद ही हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि अब उनकी यह नौटंकी नहीं चलने वाली है। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से राम सिंह, मुरली लाल, मोहित, शुभम्, वैजन्ती सैनी, प्रेमवती देवी, विकास, मयंक, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!