Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

1.876 किलो अफीम सहित तीन युवक गिरफतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस उपमहानिरीक्षक/एस एस पी के निर्देश पर खटीमा पुलिस को मिली सफलता

पुलिस ने तस्करी में लिप्त बाइक भी बरामद

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) खटीमा पुलिस ने भारी मात्रा में अफ़ीम सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह अफ़ीम उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के रास्ते होते हुए नेपाल में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से करीब 1,876 किलो ग्राम अफीम इन आरोपियों के कब्जे से बरामद की है।जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आपरेशन क्रेक डाउन और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाएं जा रहें चैकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। खटीमा थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लोहियाहेड रोड पर चैकिंग की जा रही थी।

 

 

इसी दौरान खटीमा की ओर से बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर सकपका गये।इन युवाओं ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने सकुटिया याकूब गज बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी विकास कुमार से 412 ग्राम, प्रमोद कुमार से 418 ग्राम, और शिवचरण से एक किलो 46 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विनोद फत्र्याल ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायू से अफ़ीम लाएं थे जिसे नेपाल में तस्करी के लिए लेकर जा रहें थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!