Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता को सश्रय,उत्तराखंड की एस टी एफ ने चार आरोपियों को किया गिरफतार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को सश्रय (शरण) के मामले में उत्तराखंड की एस टी एफ ने चार आरोपियों को गिरफतार किया है,इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/एस एस पी ऊधम सिंह नगर बरिदर जीत सिंह ने बताया कि नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर सहित लुधियाना बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थी, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन पर एस टी एफ इस मामले में कार्रवाई कर रही थी

 

एस टी एफ की विभिन्न टीमों ने कल 21 जनवरी को जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित थाना पंतनगर क्षेत्र से चार लोगों गिरफ्तार किया है,

 

जिनके द्वारा पठानकोट नवांशहर लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को जनपद ऊधम सिंह नगर में सश्रय (शरण) दी जा रही थी।

 

एस टी एफ ने इस मामले में शमशेर सिंह उर्फ शेरा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो और अजमेर सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया है, वही एस टी एफ ने इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व 4 जिन्दा कारतूस 32 बोर और कार फोड फिगो नंबर डीएल 12-सीबी-1269 बरामद की है

और पढ़ें

error: Content is protected !!