Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सपा उम्मीदवार नूर अहमद अंसारी को गुंडा एक्ट में नोटिस जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने जारी किया नोटिस तीन संगीन मामले दर्ज हैं अंसारी के खिलाफ

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर किच्छा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व सभासद नूर अहमद अंसारी को कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि नूर अहमद अंसारी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही अमल लाई गई है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि खेड़ा निवासी नूर अहमद अंसारी के खिलाफ कोतवाली तीन मामले दर्ज हैं। उन्हें गुंडा एक्ट का नोटिस तामील कराया गया है। आपकों बता दें कि सूत्रों के मुताबिक नूर अहमद अंसारी को समाजवादी पार्टी ने किच्छा विधानसभा सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

सूत्रों का कहना है कि नूर अहमद अंसारी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में तीन संगीन मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।नूर अहमद अंसारी इससे पहले नगर पालिका परिषद में खेड़ा कालौनी से सभासद रहें हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद में कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वही उनके राजनीतिक में सक्रिय होते ही उनके व उनके पुत्रों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले नूर अहमद अंसारी कांग्रेस में थे। लेकिन एक मामले को लेकर उनकी कांग्रेस की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!