Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारियों ने शहर की परखी शांति व्यवस्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

(पुलिस, पीएसी, और सीपीयू ने मिलकर निकाला शहर में फ़्लैग मार्च)

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रुद्रपुर जिले की शांति व्यवस्था परखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने नगर के डीडी चौक से शहर भर में फ़्लैग मार्च निकाला। जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन युगल किशोर पंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के नेतृत्व में यह फ़्लैग मार्च नगर के डीडी चौक से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड, श्याम टाकीज़, आवास विकास, रिंग रोड, नैनीताल हाइवे, सिविल लाइन,महाराजा अग्रसेन चौक, काशीपुर बायपास रोड, इन्दा कालोनी, सिंह कालोनी, आदर्श कालोनी,गाबा चौक, सुभाष कॉलोनी, गल्ला मंडी,भगत सिंह चौक से होते हुए सब्जी मंडी से सिब्बल सिनेमा रोड होते इन्दा चौक पर सम्पात हुआ।इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने आम जनमानस से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की वहीं अराजकता फैलने के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कारवाई की चेतावनी दी गई।

 

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और अराजकता फैलने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनपद के अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया जाएगा। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि जनपद में अराजकता फैलने के खिलाफ गुन्डा एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिले में किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एस एस पी कुंवर ने कहा कि जो कोई भी जनपद में अराजकता फैलने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं,जिस किसी ने भी सोशल मीडिया पर भर्मक प्रचार प्रसार किया उससे भी संख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ नारायण मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता वोहरा,सीओ सिटी रूद्रपुर अभय प्रताप सिंह, सीटों पंतनगर अमित कुमार,सीओ परवेज अली,सीओ खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी,सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चंद्र कपाडी, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, सीपीयू यूनिट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!