Breaking News

गुमशुदाओं की तलाश हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल में जनपद उधमसिंहनगर को मिला प्रथम स्थान। 275 गुमशुदाओं को तलाश कर पहुँचाया गया उनके घर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अर्न्तगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में गुमशुदाओं की तलाश हेतु दिनांक 15-09-2021 से 15-12-2021 तक आपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया। जिसमें गुमशुदाओ की तलाश हेतु 04 टीमें गठित की गई तथा अभियान मे एण्टी हयूमन टैफिकिंग यूनिट (AHTU) को भी शामिल किया गया। गठित टीमों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में गुमशुदाओ की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी, मोबाइल सर्विलास, सम्भावित स्थानों पर तलाश व अथक प्रयास कर गुमशुदाओं की तलाश की गई।

 

अभियान के दौरान  कुल 275 व्यक्तियों, जिनमे 22 बालक, 47 बालिका, 80 पुरुष तथा 126 महिलाओ को टीम द्वारा बरामद किया गया। उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत कर गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। जिसकी गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रसंसा की गई व पुलिस मुख्यालय स्तर से भी सराहना की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!