हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत -राज्यपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है | कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका रही ह|  उधम सिंह नगर जिले में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या कम से कम 10000 होनी चाहिए| स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए|  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से सोमवार को तराई भवन, पंतनगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने भेंट की| भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने राज्यपाल से जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय स्थापना की समस्या पर चर्चा की| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है| कोरोना के दिन प्रतिदिन नए वेरिएंट आ रहे हैं| यह चिंताजनक है| हमें बेहद सतर्क एवं सावधान रहना होगा| लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना होगा| आत्मानुशासन बहुत आवश्यक है| कोविड के दौर में रेडक्रॉस ने सराहनीय कार्य किया| राज्यपाल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ना आवश्यक है|  लगभग 20 लाख की जनसंख्या वाले उधम सिंह नगर जिले में कम से कम 10000 वॉलिंटियर्स होने आवश्यक है| जिले में जूनियर रेड क्रॉस तथा महिला रेड क्रॉस यूनिट भी स्थापित की जानी चाहिए| राजभवन राज्य में रेड क्रॉस को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग, समन्वय तथा प्रयास करेगा| राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों तथा युवाओं के साथ ही अन्य समाज सेवको, गैर सरकारी संगठनों को भी रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए| इसके लिए गांव-गांव में जाकर प्रचार किया जाना चाहिए| इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उधम सिंह नगर से प्रवीण अरोड़ा, राजीव चौहान, डॉ रजनीश, संजय कुमार आदि उपस्थित थे|

और पढ़ें

error: Content is protected !!