रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नाबालिक बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं मृतका आलीशा के माता-पिता जनपद ऊधम सिंह नगर की मित्र पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां रुद्रपुर की रेशम कालोनी में बीती 23 जून को आलीशा की लाश उसकी घर में कुंडे से लटकी पाईं गईं थीं, इस घटना में पीड़ित परिवार ने अफजल पुत्र अय्यूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, मृतका आलीशा के परिजनों का कहना है कि आरोपी अय्यूब और उसके एक साथी ने उनकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया, वही रुद्रपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 304,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने आरोपी युवक अय्यूब को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया और आरोपी कुछ ही दिनों में जमानत पर रिहा हो गया, परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस ने कारवाई नहीं कर उन्हें गुमराह किया है, वही अब मृतका के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है,

Skip to content











