विधानसभा सभा निर्वाचन में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-डीएम पंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम सलीम खान) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में छोटी से छोटी गलती पर भी सम्बन्धितों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह निर्देश जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर गन्ना विकास निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्वाचन कन्ट्रोल रूम तथा मतगणना स्थल पर नेट कनैक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शान्तिपूर्ण ढंग से समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी कुशलता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण हेतु रोस्टर बनाने, कार्मिकों का डाटा फीड करने, आवागमन हेतु वाहनों की व्यवस्था करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान गुणवत्तायुक्त भोजन की व्यवस्था करने और भोजन की टेस्टिंग करने, पोस्टल बैलेट पेपर, सीविजिल एप, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, कम्यूनिकेशन प्लान, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाऐं सही रखने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, एमएनए विशाल मिश्रा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी ललित नरायाण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अधिशासी निदेशक आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डॉ.महेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता चुफाल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!