Breaking News

ग्रामीण इलाकों में दिपेंन्द्र कोश्यारी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ-(ज़फर अंसारी) लालकुआ विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में युवा भाजपा नेता दिपेंन्द्र कोश्यारी ने जनसम्पर्क अभियान चलाया व ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रास रूट लेवल तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही। यहां युवा भाजपा दिपेंन्द्र सिंह कोश्यारी ने तिवारी नगर,खुरिया खत्ता,रावतनगर सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर ग्रामीणों की सुधि ली और उनकी समस्याएं जानी व उसको दूर करने को लेकर आवश्यक प्रयास किए। इस दौरान दिपेंन्द्र कोश्यारी ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार मे संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से इसका लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी इस मौके भाजपा नेता दिपेंन्द्र कोश्यारी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दिपेंन्द्र कोश्यारी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार में लगातार तेजी से विकास कार्य किये जा रहे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं तथा उनके द्वारा 4 सौ से अधिक योजनाएं धरातल पर चल रही है उन्होंने कहा कि इसी विकास कि बदौलत ही भाजपा 60 सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!