रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) (कड़के की ठंड को देखते हुए पुलिस हुई सतर्क) हल्द्वानी कड़के की ठंड को देखते हुए अब पुलिस भी पुरी तरह सतर्क हो गई है। जिसका उदाहरण डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने खुद हल्द्वानी की सड़कों पर निकल कर दिया। डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे आधी रात को कड़ाके की ठंड में हल्द्वानी की सड़कों पर नजर आए। जहां उन्होंने रात्रि डियूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से उनका हाल जाना। साथ ही रात्रि डियूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने उनका हालचाल जाना और पूरी सतर्कता से डियूटी के निर्देश दिए। वही उन्होंने बस स्टैंड पिकेट में तैनात दो पुलिसकर्मियों को एक एक हजार रुपए का रिवार्ड देकर उनका मनोबल बढ़ाया। दूसरी तरफ डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने सड़कों पर जल रहे अलाओ पर स्वयं पहुंचकर हाथ सेक रहे लोगों से भी उनका हालचाल जाना। आपकों बता दें कि डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने रात्रि डियूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। वही उन्होंने रात्रि डियूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पुरी सतर्कता से डियूटी देने का संदेश दिया। डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे के इस मधुर व्यवहार से रात्रि में डियूटी दे रहे पुलिस कर्मी गदा गंद हो उठें।

Skip to content











