Breaking News

सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का किया ऐलान गोला खनन की रॉयल्टी कम नही की तो जारी रहेगा आन्दोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- (ज़फर अंसारी) स्टोन क्रेशरों पर अत्यंत कम भाड़ा देने और राज्य सरकार पर रॉयल्टी कम न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों खनन व्यवसायियों और गोला खनन मजदूरों ने मोटाहल्दू चौराहे पर महापंचायत कर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर 2 दिन के भीतर मामले में राज्य सरकार ने  उचित कारवाई नही की तो सभी खनन व्यवसाई भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे और आगमी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे विरोध कर उक्त कार्यक्रम में आत्मदाह लिए भी बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी। जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्टोन क्रेशरों को समतलीकरण करने के नाम पर गड्ढे खोलने की अनुमति दे दी जिसे स्टोन स्वामियों ने गौला रेट के भाड़े में कम कर दिया उन्होंने कहा जिससे उनके आगे भारी संकट उत्पन्न हो गया । वही  राज्य सरकार कि गलत निति के चलते स्टोन क्रेशरों को रॉयल्टी के रेट कम और गौला में रॉयल्टी के रेट अधिक है जब तक राज्य सरकार द्वारा गोला खनन की रॉयल्टी कम नही हो जाती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!