काशीपुर – 2022 विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ ताल ठोक चुकी ‘ आप को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अरविन्द केजरीवाल प्रदेश की सियासत में दिल्ली जैसी चुनावी फिजा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। आप को लगता है कि काशीपुर में महिलाओं को दी गई चौथी गारंटी उसे घर-घर तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।
लगातार उत्तराखंड के दौरे कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल


आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रही आप को मजबूती देने के लिए दिल्ली के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार उत्तराखंड के दौरे कर रहे हैं। प्रदेश की सियासत में कहीं न कहीं वह दिल्ली जैसी चुनावी फिजा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर सहित तमाम सुविधाएं दी हैं, उसी दांव को अब उन्होंने उत्तराखंड के चुनावी दंगल में खेला है। हर घर में 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की घोषणा ने इसलिए भी दूसरे दलों की नीद उड़ा दी है क्योंकि प्रदेश में करीब 37 लाख 58 हजार महिला मतदाता हैं। दूसरे दल इस गारंटी से कैसे पार पाएंगे, यह आने वाला समय बताएगा। दरअसल, अभी तक केजरीवाल ने चार बार उत्तराखंड का दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। आप का दावा है कि मुफ्त बिजली गारंटी से अभी तक प्रदेश के 14 लाख से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं।

Skip to content











