किसान आंदोलन की सम्पत्ति के बाद रुद्रपुर से अमृतसर तक साइकिल यात्रा पर निकले एस पी ठुकराल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् सलीम खान) किसान आंदोलन की सम्पत्ति के बाद रुद्रपुर से अमृतसर तक साइकिल यात्रा पर निकले एस पी ठुकराल (कहा यात्रा का मकसद शुकराना करना)-(तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद अमृतसर गुरुद्वारे में जोड़ें पहनेंगे और अन्न ग्रहण करेंगे एस पी ठुकराल) रुद्रपुर किसान आंदोलन की शुरुआत से अन्न और जल का त्याग करने वाले वरिष्ठ बसपा नेता और समाजसेवी सतपाल सिंह ठुकराल ने इसे किसानों को बड़ी जीत बताया है। वही अब उन्होंने अपना संकल्प पूरा होने के बाद रुद्रपुर से अमृतसर पंजाब तक साइकिल यात्रा की शुरुआत की है। एस पी ठुकराल ने रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट से इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की जहां उनका संगत ने ज़ोरदार स्वागत कर उन्हें विदा किया। इस दौरान एस पी ठुकराल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके लिए संक्लप लिया गया था कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती और किसानों को जीत हासिल नहीं होती वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे, वही उन्होंने किसानों की मांग पूरी नहीं होने तक नंगे पैर चलने का संकल्प लिया था। वही अब सरकार ने किसानों के खिलाफ तीनों कृषि कानून को वापस ले लिया है, जिसके बाद उन्होंने अमृतसर पंजाब तक साइकिल यात्रा कर गुरुद्वार श्री अरमिदर सिंह साहब में अन्न जल ग्रहण करने और जोड़े पहनने का संकल्प लिया है। जिसके तहत उन्होंने रुद्रपुर से अमृतसर पंजाब तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया है।एस पी ठुकराल ने कहा कि वह वहां जाकर शीश झुकाते हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देंगे और किसानों की जीत पर शुक्र अदा करेंगे। वही गुरुद्वार श्री गुरु सिंह सभा के सचिव मंजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि एस पी ठुकराल ने किसान आंदोलन के दौरान रुद्रपुर से दिल्ली के गाजीपुर बार्डर तक पैदल यात्रा भी की थी।इनका यह संकल्प खुद में बड़े मायने रखता है। उन्होंने कहा कि अब एस पी ठुकराल रुद्रपुर से अमृतसर पंजाब तक साइकिल यात्रा पर निकल रहें। उन्होंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया‌। इस दौरान स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सचिव सरदार मंजीत सिंह मक्कड़, नवजोत सिंह सिद्धू,चनन सिंह,अमन ठुकराल, कुलवंत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीत सिंह चाचू, गुरमीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!