Breaking News

“ऋषिकेश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर कैंडल मार्च, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि” नगर पंचायत का विशेष सफाई अभियान शुरू, मानसून से पहले नाले नालियों की सफाई पर ज़ोर”जलभराव से मिलेगी निजात। जिलाधिकारी ने किया शस्त्र पटल का निरीक्षण, पंजिकाओं को व्यवस्थित रखने के दिये निर्देश “खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, जनता से भी की मुलाकात” रुद्रपुर के विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर: छात्रों को सड़क सुरक्षा, बाल विवाह और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी पौड़ी पुलिस द्वारा बढ़ते पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत अलर्ट होकर दिन रात लगातार की जा रही है सघन चेकिंग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-चंपावत में आज विधानसभा चुनाव के आये नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश भर में भाजपाइयों में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्रदेश भर में भाजपा की जीत पर जगह जगह जीत का जश्न के साथ साथ काशीपुर में भी जीत का क्षण मनाया गया। सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 58,258 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। उपचुनाव में ईवीएम से 62,898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे।

 

उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कुल 55,025 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की जीत के बाद जश्‍न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।

 

इसी के साथ साथ काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा गुरविंदर सिंह चंडोक गुरबख्श सिंह बग्गा शैलेंद्र चौधरी सुधा शर्मा मंजू यादव कामिनी गुप्ता रिति नगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!