रामनगर (उधम सिंह राठौर) रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में शिक्षा ग्रहण करने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कॉलेज के ही अध्यापक ने कॉलेज में ही अश्लील हरकतें की और इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसका नाम काटने की धमकी तक दे डाली अध्यापक की करतूत से परेशान पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य की मध्यस्था के बीच मामला शांति भी हो गया था लेकिन कॉलेज के अध्यापक विनोद राजपूत ने इस मामले में बीते दिवस पीड़ित छात्रा के चाचा के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी जिसके बाद छात्रा के परिजन कॉलेज पहुचे और उन्होंने घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को देने के साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई आनन-फानन में कोतवाली के एस एस आई मुनव्वर हुसैन भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अध्यापक को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू कर दी है शिक्षा के मंदिर में ऐसी घिनौनी हरकत को लेकर अब लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कोतवाली के एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मामले में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किया जायगा और आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जा रही है।

Skip to content











