इंट्राक कंपनी के आंदोलित कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची मीना शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा  सोमवार को सिडकुल स्थित इंट्रार्क कंपनी के आंदोलनरत कर्मचारियों से मिली और उनके आंदोलन को अपना समर्थन करते हुए इंट्रार्क कंपनी को चेतावनी दी कि वह कर्मचारियों की मांगों का तुरंत निस्तारण करें अन्यथा वह कंपनी में तालाबंदी करेंगी इससे पूर्व शर्मा सिडकुल स्थित इंट्रार्क कंपनी में आंदोलनरत कर्मचारियों से मिली और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका समर्थन किया इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं और वह उनका उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगी प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मा ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी भी दशा में कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी डॉ सुमित राय दीपक विश्वास राकेश कुमार इंट्रार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर के अध्यक्ष दलजीत सिंह राजेश पटेल महेश तिवारी वीरेंद्र कुमार सौरभ पटेल उदय सिंह सहित सैकड़ों सिडकुल कर्मचारी उपस्थित थे.।

और पढ़ें

error: Content is protected !!