डॉ भीम राव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में पहुँचे एससी आयोग उपाध्यक्ष पी सी गोरखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (ज़फर अंसारी) डॉ भीमराव अम्बेडकर महापरि निर्वाण दिवस के अवसर पर लालकुआं के अम्बेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहुँचे उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आह वान किया। उन्होंने कहा कि दलितों के उद्धार के लिये दलितों को भी समान रूप से अधिकार देना जरूरी है सभी दलित समुदाय को संगठित होना चाहिये जिससे दलितों को समान रूप से अधिकार मिल सके वही उन्होंने कहा कि कानून में अनुसूचित जाति के अधिकारों के लिये कई कठोर कानून है यदि किसी भी दलित के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न किया जाता है तो उसको जागरूक होना पड़ेगा और अपना अधिकार मांगना पड़ेगा ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!