भाजपा पार्षद पर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (कांग्रेसियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन)-(पार्षद के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी) रुद्रपुर नगर निगम के भाजपा के पार्षद पर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। खबर के मुताबिक थाना ट्रांजिट कैंप के सौरभ नगर के रहने वाले एक परिवार ने भाजपा पार्षद पर प्लांट देने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर इस परिवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के कार्यलय पर प्रर्दशन किया। वहीं अधिकारियों के उपस्थित न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहीं शिकायतकर्ता सौरभ नगर निवासी सुधा देवी ने बताया कि उनके पति ने सिडकुल कंपनी में मज़दूरी कर एक भाजपा पार्षद से एक प्लांट ख़रीदा था। जिसका सौदा 4.40 लाख रुपए में तय हुआ था और बतौर बयाना के रूप में पचास हजार रुपए नगद दिए गए थे। वहीं 22 नवंबर को पूरी रकम अदा कर दी गई। इसके बाद भी आरोपी पार्षद ने उन्हें प्लांट पर कब्जा नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पार्षद उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन देता रहा। वहीं उन्होंने बताया कि प्लांट की खरीद के सभी दस्तावेज जो लिखित है वह भी दिए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी भाजपा पार्षद ने दस्तावजों की कलर फोटो कापी निकालकर फर्जी हस्ताक्षर कर तैयार दस्तावेज उन्हें दे दिए। वहीं पार्षद पीड़ित परिवार को सत्ता का रौब दिखा रहा है। आरोप लगाया कि प्लांट देने का दबाव बनाने पर भाजपा पार्षद ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में थाना ट्रांजिट कैंप में एक तहरीर भी दी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर से मामले की जांच कर आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रकम वापस कराने की गुहार लगाई है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मंजू मिश्रा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, पार्षद मोनू निषाद,मधु सिकदार,शिपाली मंडल, ममता रानी, जसपाल सिंह, पार्षद मोहन कुमार आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!