केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बोलें जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस)- रुद्रपुर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट विपक्ष की अनर्गल बयान बाजी पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कांग्रेश की जनता को गुमराह करने वाली नीति काम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा शेष नहीं है। कांग्रेस को अपने कार्यकाल को देखना चाहिए उसके बाद बयानबाजी करनी चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार ने  देश को तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर किया है। कांग्रेश विकास में रोड़ा हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन पर यह बताने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप तो चलते रहते हैं मगर इस तरह का आरोप लगाना अच्छी बात नहीं है। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महंगाई चरम पर थी। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल 30 _35 से बढ़कर डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो पहुंच गया था। गेहूं का आटा और चावल के दाम भी बढ़ गए थे। चीनी के दाम आसमान छू रहे थे। कोविड-काल पिछले साल 80 करोड लोगों को भाजपा सरकार ने निशुल्क खाना वितरित किया। अजय भट्ट ने कहा कि 7 साल के दौरान भाजपा सरकार में चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहां की टॉप गोले बारूद अब देश से बाहर जाने लगे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खेली थी सहित कई अहम फैसले लिए हैं। इनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है और जनता को इसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि देश की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 130 करोड़ की आबादी है। अगला सेंसस आने पर शायद चीन से अधिक जनसंख्या भारत की पहुंच सकती है। जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास परक सोच से ही आज भारत देश निरंतर विकास कार्यों में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा मेयर रामपाल सिंह, वन निगम के चेयरमैन सहित अन्य मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!