कार्तिक पूर्णिमा मेले में पांचवें दिन उमड़े नेपाल के नागरिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) भारत नेपाल सीमा से लगे झंनक ईया मेले में  भारी संख्या में पड़ोसी देश नेपाल के नागरिक पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर मेले में खरीदारी की और मनोरंजन के संसाधनों का भरपूर आनंद उठाया। नेपाली नागरिकों की उपस्थिति से मेले में खासी भीड़ नजर आई वही दुकानदारों के चेहरे भी मुस्कुरा उठे। पिछले 1 सप्ताह से चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के पांचवे दिन नेपाल देश के नागरिक भारी संख्या में मेले का आनंद लेने पहुंचे और उन्होंने जमकर पकौड़ी चाट अधिक का आनंद उठाया। वहीं उन्होंने मेले में लगी दुकानों से बड़ी संख्या में खरीदारी भी की। भीड़ को देखते हुए पांचवें दिन पुलिस ने आवागमन बंद कर रोड को डायवर्ट किया गया था। वहीं पुलिस प्रशासन ने मेले में महिला व पुरुष जवान पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!