Breaking News

भगवान शिव का किया जलाभिषेक -दीपिका गुड़िया आत्रेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल जी के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय व सभी कांग्रेस जनों ने, मां मनसा देवी मंदिर, में भगवान शिव जी का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा ‘भगवान शिव परमशक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सभी देवी देवताओं के साथ देवों के देव महादेव शिव शंभू त्रिपुरारी जी की पूजा अर्चना सुबह सवेरे प्रत्येक दिन की जाती है हम सभी कांग्रेसजन उनसे प्रार्थना करते हैं कि वो प्रत्येक जीव को सदबुद्धि दें। साथ ही प्रदेश की खुशहाली, सुखशांति की कामना भी करते हैं। ‘भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वो सभी लोगों को सदबुद्धि दें। रही बात मोदी जी के भगवान केदारनाथ धाम यात्रा की तो वो केवल और केवल राजनीतिक यात्रा थी। उम्मीद थी कि मोदी जी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड को कोई आर्थिक पैकेज की भी घोषणा भी करेंगे, लेकिन लोगों को निराशा ही मिली। कि आज देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार नहीं बोलना चाह रही ऐसी सरकार के नुमाइंदों को भगवान शिव सद्बुद्धि दे।’तथा मां मनसा देवी मां की पूजा अर्चना के साथ ही मिशन 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर भगवान शिव जी का जलाभिषेक एवं मां मनसा देवी मां की पूजा अर्चना करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय,  कल्पना गुड़िया, विकल्प गुड़िया, संकल्प गुड़िया, दीपक गुप्ता, कैलाश, इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर समिति के प्रबंधक विकास शर्मा व सदस्य मोहनलाल जी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!