सपा ने शहीदों को याद कर  मनाई दिवाली, हल्द्वानी शहीद पार्क में दीप जलाकर शहीदों को किया नमन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी (गुलिस्ता खान) नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पाण्डे के नेतृत्व में तमाम पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने शहीदों की याद में दिए जलाए और नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जहां एक तरफ पूरे देश भर में दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,

वही हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व के मौके पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की न्यौछावर कर देने वाले वीर शहीदों को याद किया,

हल्द्वानी के शहीद पार्क में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद और जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

और उनकी याद में दीप जलाकर उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डिपंल ने बताया कि शहीद पार्क हल्द्वानी में दीवाली की पूर्व संध्या दिप जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर याद किया।

हमने उन देश के वीर सपूतों को याद किया जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे कर देश की रक्षा करते है।

इस दौरान सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि हम सभी पर्वों को बेखौफ होकर हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं, क्योंकि सरहद पर हमारे देश के जवान 24 घंटे हर मौसम में सीमा पर देश रक्षा कर रहे हैं।

ऐसे में उनके बलिदान को सपा याद कर रही है और ईश्वर से यह प्रार्थना करती है कि शहीदों के परिजनों को इस दीपावली सुख समृद्धि मिले।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!