काशीपुर (सुनील शर्मा) स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल, पंचायत, युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के तत्वाधान में चल रही खंड स्तरीय अंडर – 21 बालक बालिकाओं की खेल कूद प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुन्डेसरी जसपाल सिंह चड्डा ने 100 मी बालिका दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया ।साथ ही मुख्य अतिथि चड्डा ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी खंड विकास अधिकारी डॉ पंकज कुमार कांडपाल संजय अरोरा ‘राकी’ विशिष्ट अतिथि नीरज कपूर दिलप्रीत सेठी प्रधानाचार्य विपाशा राय संजय अरोरा यदुवीर सिंह चौहान कौशलेश गुप्ता अमित बाटला बसंत बल्लभ भट्ट पवन कुमार मो अकील अखिलेश कुमार शुभम लोहनी नवनीत सिंह नमिता पंत कल्पना नौडियाल पूनम चंयाल समेत शिक्षक व अतिथि मौजूद थे। प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे – बालिका वर्ग 100 मी दौड़ में अलवीरा, 400 व 800 मी में योगिता चौहान 1500 तथा 3000 मी में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपदीय खेल महाकुंभ में अपनी जगह बनाई। वहीं बालीवाल में बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी बालिकाएं प्रथम व साईं पव्लिक स्कूल दितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में गरिमा देवी, गोला फेंक में शिवानी व लम्बी कूद में अलबीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में तारावती सरोजनी देवी कं इंटर कॉलेज की टीम अव्वल रही। निर्णायक मंडल में चौधरी नवनीत सिंह यदुवीर सिंह सतीश विश्नोई अब्दुल मलिक जितेन्द्र पंत सुरेंद्र सिंह सीमा जोशी दिग्विजय सिंह शामिल रहे।

Skip to content











