आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में दिक्कत हो तो सीधे सीएमओ से करें संपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों और वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लाभार्थी सीधे सीएमओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत अनुमन्य उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। किसी लाभार्थी की शिकायत मिलने पर उसका संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन अस्पतालों में उपलब्ध हैं विभिन्न चिकित्सा सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में आयुष्मान योजना के तहत विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के लिए निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं।

आई विजन प्राइवेट लिमिटेड में नेत्र रोग संबंधी उपचार की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 8126262643 है। बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 9917466072 है।

वेदांता नेत्रालय में नेत्र चिकित्सा के लिए 9837362220 पर संपर्क किया जा सकता है। रही केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मेडिसिन की सुविधा है, जिसका संपर्क नंबर 9779925382 है।

बृजेश अस्पताल में बर्न प्रबंधन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा और न्यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क नंबर 6396261710 है।

बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और ईएनटी की सेवाएं हैं। संपर्क 8533838306 है।

बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 7300919149 है।

साई अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सेवाएं हैं। संपर्क 9639929360 है। आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क 7087434647 है।

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 8194005414 है।

सुभानु आई अस्पताल में नेत्र चिकित्सा की सुविधा है, संपर्क 9068991180अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 9456169935 है।

द ब्राइट अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी की सेवाएं हैं। संपर्क 9997191805 है।

नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और बाल चिकित्सा की सुविधा है। संपर्क 7534818002 है।

एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा और पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 9759016789 है।

स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा और लेप्रोस्कोपी की सुविधा है। संपर्क 7428323254 है।

संजीवनी अस्पताल में इमरजेंसी पैकेज, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और संक्रामक रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क 8077125259 है।

अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग की सेवाएं हैं। संपर्क 9639371371 है। डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा के यहां कार्डियोलॉजी और जनरल मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क 8191018585 है।

ज्योति नेत्रालय में नेत्र चिकित्सा की सुविधा है। संपर्क 9411327717 है। चंदन अस्पताल में बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा और यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 9415647116 है।

बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी और ऑर्थोपेडिक्स की सेवाएं हैं। संपर्क 9997708749 है। दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर में उन्नत नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क 9871576618 है।

इलाज में परेशानी पर शिकायत करें

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार के दौरान किसी लाभार्थी को सूचीबद्ध या गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में परेशानी होती है तो वह तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे। विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि उपचार से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर चुप न रहें और समय पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्या का समाधान कराया जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!