ऑपरेशन प्रहार का असर: हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़ – वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त भूपाल राम टम्टा पुत्र शेर राम टम्टा, निवासी खड़कपुर मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाने के बाद दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!