Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

गहरी खाई में गिरे युवक को पुलिस और फायर टीम ने बचाया, साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मल्लीताल पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई, साहस और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरी खाई में गिरे एक युवक को सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाए गए रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए पुलिस और फायर कर्मियों की तत्परता की प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि डीएसबी परिसर के समीप एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने देखा कि युवक काफी गहरी खाई में गिरा हुआ है। अंधेरा, दुर्गम रास्ता और जोखिम भरे हालात के बावजूद पुलिस एवं फायर टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने रस्सियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में था। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरी खाई में गिर गया था।

युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर हेरमन ठिठियो (35 वर्ष) पुत्र अंतोनिस ठिठियो, निवासी डुम्बरपाठ, गुरदरी, गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से तल्लीताल क्षेत्र स्थित लोकभवन तिराहे के पास एक चर्च में कार्यरत है।

रेस्क्यू के बाद युवक को तत्काल पुलिस वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। उपचार के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, कांस्टेबल अरविंद चंद, शाहिद, सुखदेव (चीता मोबाइल), विजेंद्र धामी तथा मल्लीताल फायर स्टेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्रवाई की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!