Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नैनीताल में दोपहिया चालकों के लिए नया नियम, बिना हेलमेट अब नहीं मिलेगा पेट्रोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नैनीताल जिला प्रशासन ने जनपद में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे की पहल के बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे, जिसके अनुपालन में जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। अब बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इस व्यवस्था की नियमित निगरानी भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही नैनीताल जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों (एंट्री प्वाइंट) पर टैक्सी एवं बाइक रेंटल से संबंधित प्रतिबंधों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से आने वाले पर्यटकों एवं वाहन चालकों को जिले में लागू नियमों की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर रूप से घायल होने के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन दुर्घटनाओं के विश्लेषण में यह पाया गया कि अधिकांश मामलों में वाहन चालक हेलमेट नहीं पहन रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि लोगों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करना, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना तथा सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्रत्येक यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!