Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

जसपुर नगर पालिका में मंत्री कैड़ा का छापा, गैरहाजिर कर्मचारियों पर गिरी गाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद जसपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ कर्मचारियों के कई दिनों से कार्यालय नहीं आने की जानकारी भी सामने आई। कार्यालय परिसर में मदिरा सेवन से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जांच में कई अधिकारी एवं कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा पान से संबंधित सामग्री मिलने पर भी मंत्री ने गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी दायित्वों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्य संस्कृति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!