Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

रामनगर लूटकांड का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी नैनीताल द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2026 को रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में आरोपी साहिल और उसके साथियों ने स्कूटी से वादी सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़ का पीछा किया था। आरोपियों ने उनका वाहन रुकवाकर तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी दी और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 धारा 115, 109 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही लूट में शामिल तीन अन्य आरोपियों को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी साहिल लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

लगातार सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 29 जून 2026 को ग्रेटर नोएडा में दबिश देकर फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-4, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन, उपनिरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला तथा कांस्टेबल अनिल गिरी शामिल रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!