Breaking News

फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी, नशा तस्करी के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मुक्तेश्वर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किए गए थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों का अनुपालन करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दुष्यंत कुमार गंगवार पुत्र हर प्रसाद निवासी सहदुपुर, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल है। आरोपी विशेष सत्र परीक्षण संख्या 07/2020 एवं एफआईआर संख्या 38/2019 में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।

दूसरे अभियुक्त महेंद्र सिंह गंगवार पुत्र सुंदरलाल गंगवार निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया। वह विशेष सत्र परीक्षण संख्या 08/2020 एवं एफआईआर संख्या 36/2019 में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था।

मुक्तेश्वर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में फरार अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!