हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार होने का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पुलिस टीम पर हमला करते हुए ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ललित नाथ को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। घायल पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुलेमान निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र के रूप में की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी सीज कर दिया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस पर हमला करने, कानून हाथ में लेने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Skip to content










